Monday 13 February 2017

वेद

 Satasangi Lane, Deo 824202 SATURDAY, DECEMBER 25, 2010 वेद वेद   "विद्" का अर्थ है: जानना, ज्ञान इत्यादि वेद शब्दसंस्कृत भाषा के "विद्" धातु से बना है । 'वेद' हिन्दू धर्म के प्राचीन पवित्र ग्रंथों का नाम है, इससे वैदिक संस्कृतिप्रचलित हुई । ऐसी मान्यता है कि इनके मन्त्रों को परमेश्वर ने प्राचीन ऋषियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुनाया था । इसलिए वेदों को श्रुति भी कहा जाता है । वेद प्राचीन भारत के वैदिक काल की वाचिक परम्परा की अनुपम कृति है जो पीढी दर पीढी पिछले चार-पाँच हज़ार वर्षों से चली आ रही है । वेद ही हिन्दू धर्म के सर्वोच्च और सर्वोपरि धर्मग्रन्थ हैं । वेद के असल मन्त्र भाग को संहिता कहते हैं । [संपादन]वेदवाड्मय-परिचय एवं अपौरूषेयवाद 'सनातन धर्म' एवं 'भारतीय संस्कृति' का मूल आधार स्तम्भ विश्व का अति प्राचीन और सर्वप्रथम वाड्मय 'वेद' माना गया है। मानव जाति के लौकिक (सांसारिक) तथा पारमार्थिक अभ्युदय-हेतु प्राकट्य होने से वेद को अनादि एवं नित्य कहा गया है। अति प्राचीनकालीन महा तपा, पुण्यपुञ्ज ऋषियों के पवित्रतम अन्त:करण में वेद के दर्शन हुए थे, अत: उसका 'वेद' नाम प्राप्त हुआ। ब्रह्म का स्वरूप 'सत-चित-आनन्द' होने से ब्रह्म को वेद का पर्यायवाची शब्द कहा गया है। इसीलिये वेद लौकिक एवं अलौकिक ज्ञान का साधन है। 'तेने ब्रह्म हृदा य आदिकवये0'- तात्पर्य यह कि कल्प के प्रारम्भ में आदि कवि ब्रह्मा के हृदय में वेद का प्राकट्य हुआ। सुप्रसिद्ध वेदभाष्यकार महान पण्डित सायणाचार्य अपने वेदभाष्य में लिखते हैं कि 'इष्टप्राप्त्यनिष्टपरिहारयोरलौकिकमुपायं यो ग्रन्थो वेदयति स वेद:'[1] निरूक्त कहता है कि 'विदन्ति जानन्ति विद्यन्ते भवन्ति0' [2] 'आर्यविद्या-सुधाकर' नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि— वेदो नाम वेद्यन्ते ज्ञाप्यन्ते धर्मार्थकाममोक्षा अनेनेति व्युत्पत्त्या चतुर्वर्गज्ञानसाधनभूतो ग्रन्थविशेष:॥ [3] 'कामन्दकीय नीति' भी कहती है- 'आत्मानमन्विच्छ0।' 'यस्तं वेद स वेदवित्॥' [4] कहने का तात्पर्य यह है कि आत्मज्ञान का ही पर्याय वेद है। विषय सूची [छिपाएँ] 1 वेदवाड्मय-परिचय एवं अपौरूषेयवाद 2 मनुस्मृति में वेद ही श्रुति 3 वेद ईश्वरीय या मानवनिर्मित 4 दर्शनशास्त्र के अनुसार 5 दर्शनशास्त्र का मूल मन्त्र 6 वेद के प्रकार 7 टीका टिप्पणी और संदर्भ 8 संबंधित लेख श्रुति भगवती बतलाती है कि 'अनन्ता वै वेदा:॥' वेद का अर्थ है ज्ञान। ज्ञान अनन्त है, अत: वेद भी अनन्त हैं। तथापि मुण्डकोपनिषद की मान्यता है कि वेद चार हैं- 'ऋग्वेदो यजुर्वेद: सामवेदो ऽथर्ववेद:॥'[5]इन वेदों के चार उपवेद इस प्रकार हैं— आयुर्वेदो धनुर्वेदो गान्धर्वश्र्चेति ते त्रय:। स्थापत्यवेदमपरमुपवेदश्र्चतुर्विध:॥ उपवेदों के कर्ताओं में आयुर्वेद के कर्ता धन्वन्तरि, धनुर्वेद के कर्ता विश्वामित्र, गान्धर्ववेद के कर्ता नारद मुनि और स्थापत्यवेद के कर्ता विश्वकर्मा हैं। [संपादन]मनुस्मृति में वेद ही श्रुति मनुस्मृति कहती है- 'श्रुतिस्तु वेदो विज्ञेय:'[6] 'आदिसृष्टिमारभ्याद्यपर्यन्तं ब्रह्मादिभि: सर्वा: सत्यविद्या: श्रूयन्ते सा श्रुति:॥'[7] वेदकालीन महातपा सत्पुरुषों ने समाधि में जो महाज्ञान प्राप्त किया और जिसे जगत के आध्यात्मिक अभ्युदय के लिये प्रकट भी किया, उस महाज्ञान को 'श्रुति' कहते है। श्रुति के दो विभाग हैं- वैदिक और तान्त्रिक- 'श्रुतिश्च द्विविधा वैदिकी तान्त्रिकी च।' मुख्य तन्त्र तीन माने गये हैं- महानिर्वाण-तन्त्र, नारदपाञ्चरात्र-तन्त्र और कुलार्णव-तन्त्र। वेद के भी दो विभाग हैं- मन्त्र विभाग और ब्राह्मण विभाग- 'वेदो हि मन्त्रब्राह्मणभेदेन द्विविध:।' वेद के मन्त्र विभाग को संहिता भी कहते हैं। संहितापरक विवेचन को 'आरण्यक' एवं संहितापरक भाष्य को 'ब्राह्मणग्रन्थ' कहते हैं। वेदों के ब्राह्मणविभाग में' आरण्यक' और 'उपनिषद'- का भी समावेश है। ब्राह्मणविभाग में 'आरण्यक' और 'उपनिषद'- का भी समावेश है। ब्राह्मणग्रन्थों की संख्या 13 है, जैसे ऋग्वेद के 2, यजुर्वेद के 2, सामवेद के 8 और अथर्ववेद के 1 । मुख्य ब्राह्मणग्रन्थ पाँच हैं-   ॠग्वेद का आवरण पृष्ठ ऐतरेय ब्राह्मण, तैत्तिरीय ब्राह्मण, तलवकार ब्राह्मण, शतपथ ब्राह्मण और ताण्डय ब्राह्मण। उपनिषदों की संख्या वैसे तो 108 हैं, परंतु मुख्य 12 माने गये हैं, जैसे- ईश, केन, कठ, प्रश्न, मुण्डक, माण्डूक्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छान्दोग्य, बृहदारण्यक, कौषीतकि और श्वेताश्वतर। [संपादन]वेद ईश्वरीय या मानवनिर्मित वेद पौरूषेय (मानवनिर्मित) है या अपौरूषेय (ईश्वरप्रणीत)। वेद का स्वरूप क्या है? इस महत्त्वपूर्ण प्रश्न का स्पष्ट उत्तर ऋग्वेद में इस प्रकार है-'वेद' परमेश्वर के मुख से निकला हुआ 'परावाक' है, वह 'अनादि' एवं 'नित्य' कहा गया है। वह अपौरूषेय ही है। [8] इस विषय में मनुस्मृति कहती है कि अति प्राचीन काल के ऋषियों ने उत्कट तपस्या द्वारा अपने तप:पूत हृदय में 'परावाक' वेदवाड्मय का साक्षात्कार किया था, अत: वे मन्त्रद्रष्टा ऋषि कहलाये-'ऋषयो मन्त्रद्रष्टार:।' बृहदारण्यकोपनिषद में उल्लेख है- 'अस्य महतो भूतस्य निश्वसितमेतद्यदृग्वेदो यजुर्वेद: सामवेदोऽथर्वाग्डिरस।' अर्थात उन महान परमेश्वर के द्वारा (सृष्टि- प्राकट्य होने के साथ ही)–ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद नि:श्वास की तरह सहज ही बाहर प्रकट हुए। [9]तात्पर्य यह है कि परमात्मा का नि:श्वास ही वेद है। इसके विषय में वेद के महापण्डित सायणाचार्य अपने वेद भाष्य में लिखते हैं- यस्य नि:श्वसितं वेदा यो वेदेभ्योऽखिलं जगत्। निर्ममे तमहं वन्दे विद्यातीर्थं महेश्वरम्॥   वैदिक परंपरा सारांश यह कि वेद परमेश्वर का नि:श्वास है, अत: परमेश्वर द्वारा ही निर्मित है। वेद से ही समस्त जगत का निर्माण हुआ है। इसीलिये वेद को अपौरूषेय कहा गया है। सायणाचार्य के इन विचारों का समर्थन पाश्चात्य वेद विद्वान प्रो0 विल्सन, प्रो0 मैक्समूलर आदि ने अपने पुस्तकों में किया है। प्रो0 विल्सन लिखते हैं कि 'सायणाचार्य का वेद विषयक ज्ञान अति विशाल और अति गहन है, जिसकी समकक्षता का दावा कोई भी यूरोपीय विद्वान नहीं कर सकता।' प्रो0 मैक्समूलर लिखते हैं कि 'यदि मुझे सायणाचार्यरहित बृहद वेदभाष्य पढ़ने को नहीं मिलता तो मैं वेदार्थों के दुर्भेद्य क़िला में प्रवेश ही नहीं पा सका होता।' इसी प्रकार पाश्चात्त्य वेद विद्वान वेबर, बेनफी, राथ, ग्राम्सन, लुडविग, ग्रिफिथ, कीथ तथा विंटरनित्ज आदि ने सायणाचार्य के वेद विचारों का ही प्रतिपादन किया है। निरूक्तकार 'यास्काचार्य' भाषाशास्त्र के आद्यपण्डित माने गये हैं। उन्होंने अपने महाग्रन्थ वेदभाष्य में स्पष्ट लिखा है कि 'वेद अनादि, नित्य एवं अपौरूषेय (ईश्वरप्रणीत)ही है।' उनका कहना है कि 'वेद का अर्थ समझे बिना केवल वेदपाठ करना पशु की तरह पीठ पर बोझा ढोना ही है; क्योंकि अर्थज्ञानरहित शब्द (मन्त्र) प्रकाश (ज्ञान) नहीं दे सकता। जिसे वेद-मन्त्रों का अर्थ-ज्ञान हुआ है, उसी का लौकिक एवं पारलौकिक कल्याण होता है।' ऐसे वेदार्थ ज्ञान का मार्ग दर्शक निरूक्त है। जर्मनी के वेद विद्वान प्रो0 मैक्समूलर कहते हैं कि 'विश्व का प्राचीनतम वाड्मय वेद ही है, जो दैविक एवं आध्यात्मिक विचारों को काव्यमय भाषा में अद्भुत रीति से प्रकट करने वाला कल्याणप्रदायक है। वेद परावाक है।' नि:संदेह परमेश्वर ने ही परावाक (वेदवाणी) का निर्माण किया है- ऐसा महाभारत में स्पष्ट कहा गया है-'अनादिनिधना विद्या वागुत्सृष्टा स्वयम्भुवा॥' [10]अर्थात जिसमें से सर्वजगत उत्पन्न हुआ, ऐसी अनादि वेद-विद्यारूप दिव्य वाणी का निर्माण जगन्निर्माता ने सर्वप्रथम किया। ऋषि वेद मन्त्रों के कर्ता नहीं अपितु द्रष्टा ही थे- 'ऋषयो मन्त्रद्रष्टार:।' निरूक्तकार ने भी कहा है- वेद मन्त्रों के साक्षात्कार होने पर साक्षात्कारी को ऋषि कहा जाता है- 'ऋषिर्दर्शनात्।' इससे स्पष्ट होता है कि वेद का कर्तृत्व अन्य किसी के पास नहीं होने से वेद ईश्वरप्रणीत ही है, अपौरूषेय ही है। भारतीय दर्शन शास्त्र के मतानुसार शब्द को नित्य कहा गया है। वेद ने शब्द को नित्य माना है, अत: वेद अपौरूषेय है यह निश्चित होता है। निरूक्तकार कहते हैं कि 'नियतानुपूर्व्या नियतवाचो युक्तय:।' अर्थात शब्द नित्य है, उसका अनुक्रम नित्य है और उसकी उच्चारण-पद्धति भी नित्य है, इसीलिये वेद के अर्थ नित्य हैं। ऐसी वेदवाणी का निर्माण स्वयं परमेश्वर ने ही किया है। शब्द की चार अवस्थाएँ मानी गयी हैं-   यजुर्वेद का आवरण पृष्ठ परा, पश्यन्ती, मध्यमा और वैखरी। ऋग्वेद- में इनके विषय में इस प्रकार कहा गया है- चत्वारि वाक् परिमिता पदानि तानि विदुर्ब्राह्मणा ये मनीषिण:। गुहा त्रीणि निहिता नेग्डयन्ति तुरीयं वाचो मनुष्य वदन्ति॥ अर्थात वाणी के चार रूप होने से उन्हें ब्रह्मज्ञानी ही जानते हैं। वाणी के तीन रूप गुप्त हैं, चौथा रूप शब्दमय वेद के रूप में लोगों में प्रचारित होता है। [11] सूक्ष्मातिसूक्ष्म-ज्ञान को परावाक कहते हैं। उसे ही वेद कहा गया है। इस वेदवाणी का साक्षात्कार महा तपस्वी ऋषियों को होने से इसे 'पश्यन्तीवाक' कहते हैं। ज्ञानस्वरूप वेद का आविष्कार शब्दमय है। इस वाणी का स्थूल स्वरूप ही 'मध्यमावाक' है। वेदवाणी के ये तीनों स्वरूप अत्यन्त रहस्यमय हैं। चौथी 'वैखरीवाक' ही सामान्य लोगों की बोलचाल की है। शतपथ ब्राह्मण तथा माण्डूक्योपनिषद में कहा गया है कि वेद मन्त्र के प्रत्येक पद में, शब्द के प्रत्येक अक्षर में एक प्रकार का अद्भुत सामर्थ्य भरा हुआ है। इस प्रकार की वेद वाणी स्वयं परमेश्वर द्वारा ही निर्मित है, यह नि:शंक है। शिव पुराण में आया है कि ॐ के 'अ' कार, 'उ' कार, 'म' कार और सूक्ष्मनाद; इनमें से ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद नि:सृत हुए। समस्त वाड्मय ओंकार (ॐ)- से ही निर्मित हुआ। 'ओंकारं बिंदुसंयुक्तम्' तो ईश्वररूप ही है। श्रीमद् भगवद्गीता में भी ऐसा ही उल्लेख है- मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव॥ [12] श्रीमद्भागवत में तो स्पष्ट कहा गया है- वेदप्रणिहितो धर्मो ह्यधर्मस्तद्विपर्यय:। वेदो नारायण: साक्षात् स्वयम्भूरिति शुश्रुम॥[13]अर्थात वेद भगवान ने जिन कार्यों को करने की आज्ञा दी है वह धर्म है और उससे विपरीत करना अधर्म है। वेद नारायण रूप में स्वयं प्रकट हुआ है, ऐसा श्रुति में कहा गया है। श्रीमद्भागवत में ऐसा भी वर्णित है- विप्रा गावश्च वेदाश्च तप: सत्यं दम: शम:। श्रद्धा दया तितिक्षा च क्रतवश्च हरेस्तनू:॥ [14]अर्थात वेदज्ञ (सदाचारी भी) ब्राह्मण, दुधारू गाय, वेद, तप, सत्य, दम, शम, श्रद्धा, दया, सहनशीलता और यज्ञ- ये श्रीहरि (परमेश्वर) के स्वरूप हैं। मनुस्मृति वेद को धर्म का मूल बताते हुए कहती है- वेदोऽखिलो धर्ममूलं स्मृतिशीले च तद्विदाम्। आचारश्चैव साधूनामात्मनस्तुष्टिरेव च ॥[15]अर्थात समग्र वेद एवं वेदज्ञ मनु, पराशर, याज्ञवल्क्य आदि- की स्मृति, शील, आचार, साधु (धार्मिक)- के आत्मा का संतोष-ये सभी धर्मों के मूल हैं। याज्ञवल्क्यस्मृति में भी कहा गया है- श्रुति: स्मृति: सदाचार: स्वस्य च प्रियमात्मन:। स्म्यक्संकल्पज: कामो धर्ममूलमिदं स्मृतम्॥[16]अर्थात श्रुति, स्मृति, सत्पुरुषों का आचार, अपने आत्मा की प्रीति और उत्तम संकल्प से हुआ (धर्माविरूद्ध) काम- ये पाँच धर्म के मूल हैं। इसीलिये भारतीय संस्कृति में वेद सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। वेद का प्रामाण्य त्रिकालाबाधित है।   वेद पाठ [संपादन]दर्शनशास्त्र के अनुसार भारतीय आस्तिक दर्शनशास्त्र के मत में शब्द के नित्य होने से उसका अर्थ के साथ स्वयम्भू-जैसा सम्बन्ध होता है। वेद में शब्द को नित्य समझने पर वेद को अपौरूषेय (ईश्वरप्रणीत) माना गया है। निरूक्तकार भी इसका प्रतिपादन करते हैं। आस्तिक दर्शन ने शब्द को सर्वश्रेष्ठ प्रमाण मान्य किया है। इस विषय में मीमांसा- दर्शन तथा न्याय-दर्शन के मत भिन्न-भिन्न हैं। जैमिनीय मीमांसक, कुमारिल आदि मीमांसक, आधुनिक मीमांसक तथा सांख्यवादियों के मत में वेद अपौरूषेय, नित्य एवं स्वत:प्रमाण हैं। मीमांसक वेद को स्वयम्भू मानते हैं। उनका कहना है कि वेद की निर्मिति का प्रयत्न किसी व्यक्ति-विशेष का अथवा ईश्वर का नहीं है। नैयायिक ऐसा समझते हैं कि वेद तो ईश्वरप्रोक्त है। मीमांसक कहते हैं कि भ्रम, प्रमाद, दुराग्रह इत्यादि दोषयुक्त होने के कारण मनुष्य के द्वारा वेद-जैसे निर्दोष महान ग्रन्थरत्न की रचना शक्य ही नहीं है। अत: वेद अपौरूषेय ही है। इससे आगे जाकर नैयायिक ऐसा प्रतिपादन करते हैं कि ईश्वर ने जैसे सृष्टि की, वैसे ही वेद का निर्माण किया; ऐसा मानना उचित ही है। श्रुति के मतानुसार वेद तो महाभूतों का नि:श्वास (यस्य नि:श्वतिसं वेदा...) है। श्वास-प्रश्वास स्वत: आविर्भूत होते हैं, अत: उनके लिये मनुष्य के प्रयत्न की अथवा बुद्धि की अपेक्षा नहीं होती। उस महाभूत का नि:श्वासरूप वेद तो अदृष्टवशात अबुद्धिपूर्वक स्वयं आविर्भूत होता है। वेद नित्य-शब्द की संहृति होने से नित्य है और किसी भी प्रकार से उत्पाद्य नहीं है; अत: स्वत: आविर्भूत वेद किसी भी पुरुष से रचा हुआ न होने के कारण अपौरूषेय (ईश्वरप्रणीत) सिद्ध होता है। इन सभी विचारों कोदर्शन शास्त्र में अपौरूषेयवाद कहा गया है। अवैदिक दर्शन को नास्तिक दर्शन भी कहते हैं, क्योंकि वह वेद को प्रमाण नहीं मानता, अपौरूषेय स्वीकार नहीं करता। उसका कहना है कि इहलोक (जगत) ही आत्मा का क्रीडास्थल है, परलोक (स्वर्ग) नाम की कोई वस्तु नहीं है, 'काम एवैक: पुरुषार्थ:'- काम ही मानव-जीवन का एकमात्र पुरुषार्थ होता है, 'मरणमेवापवर्ग:'- मरण (मृत्यु) माने ही मोक्ष (मुक्ति) है, 'प्रत्यक्षमेव प्रमाणम्'- जो प्रत्यक्ष है वही प्रमाण है (अनुमान प्रमाण नहीं है)। धर्म ही नहीं है, अत: अधर्म नहीं है; स्वर्ग-नरक नहीं हैं। 'न परमेश्वरोऽपि कश्चित्'- परमेश्वर –जैसा भी कोई नहीं है, 'न धर्म: न मोक्ष:'- न तो धर्म है न मोक्ष है। अत: जब तक शरीर में प्राण है, तब तक सुख प्राप्त करते हैं- इस विषय में नास्तिक चार्वाक-दर्शन स्पष्ट कहता है- यावज्जीवं सुखं जीवेदृणं कृत्वा घृतं पिबेत्। भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुत:॥[17] चार्वाक-दर्शन शब्द में 'चर्व' का अर्थ है-खाना। इस 'चर्व' पद से ही 'खाने-पीने और मौज' करने का संदेश देने वाले इस दर्शन का नाम 'चार्वाक-दर्शन' पड़ा है। 'गुणरत्न' ने इसकी व्याख्या इस प्रकार से की है- परमेश्वर, वेद, पुण्य-पाप, स्वर्ग-नरक, आत्मा, मुक्ति इत्यादि का जिसने 'चर्वण' (नामशेष) कर दिया है, वह 'चार्वाक-दर्शन' है। इस मत के लोगों का लक्ष्य स्वमतस्थापन की अपेक्षा परमतखण्डन के प्रति अधिक रहने से उनको 'वैतंडिक' कहा गया है। वे लोग वेदप्रामाण्य मानते ही नहीं। जगत, जीव, ईश्वर और मोक्ष- ये ही चार प्रमुख प्रतिपाद्य विषय सभी दर्शनों के होते हैं। आचार्य श्रीहरिभद्र ने 'षड्दर्शन-समुच्चय' नाम का अपने ग्रन्थ में न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा और वेदान्त- इन छ: को वैदिक दर्शन (आस्तिक-दर्शन) तथा चार्वाक, बौद्ध और जैन-इन तीन को 'अवैदिक दर्शन' (नास्तिक-दर्शन) कहा है और उन सब पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किया है। वेद को प्रमाण मानने वाले आस्तिक और न मानने वाले नास्तिक हैं, इस दृष्टि से उपर्युक्त न्याय-वैशेषिकादि षड्दर्शन को आस्तिक और चार्वाकादि दर्शन को नास्तिक कहा गया है।   अथर्ववेद का आवरण पृष्ठ [संपादन]दर्शनशास्त्र का मूल मन्त्र दर्शनशास्त्र का मूल मन्त्र है- 'आत्मानं विद्धि।' अर्थात आत्मा को जानो। पिण्ड-ब्रह्माण्ड में ओतप्रोत हुआ एकमेव आत्म-तत्व का दर्शन (साक्षात्कार) कर लेना ही मानव जीवन का अन्तिम साध्य है, ऐसा वेद कहता है। इसके लिये तीन उपाय हैं- वेदमन्त्रों का श्रवण, मनन और निदिध्यासन- श्रोतव्य: श्रुतिवाक्येभ्यो मन्तव्यश्चोपपत्तिभि:। मत्या तु सततं ध्येय एते दर्शनहेतवे॥ इसीलिये तो मनीषी लोग कहते हैं- 'यस्तं वेद स वेदवित्।' अर्थात ऐसे आत्मतत्त्व को जो सदाचारी व्यक्ति जानता है, वह वेदज्ञ (वेद को जानने वाला) है। [संपादन]वेद के प्रकार ऋग्वेद :वेदों में सर्वप्रथम ऋग्वेद का निर्माण हुआ । यह पद्यात्मक है । यजुर्वेद गद्यमय है और सामवेद गीतात्मक है। ऋग्वेद में मण्डल 10 हैं,1028 सूक्त हैं और 11 हज़ार मन्त्र हैं । इसमें 5 शाखायें हैं - शाकल्प, वास्कल, अश्वलायन, शांखायन, मंडूकायन । ऋग्वेद के दशम मण्डल में औषधि सूक्त हैं। इसके प्रणेता अर्थशास्त्र ऋषि है। इसमें औषधियों की संख्या 125 के लगभग निर्दिष्ट की गई है जो कि 107 स्थानों पर पायी जाती है। औषधि में सोम का विशेष वर्णन है। ऋग्वेद में च्यवनऋषि को पुनः युवा करने का कथानक भी उद्धृत है और औषधियों से रोगों का नाश करना भी समाविष्ट है । इसमें जल चिकित्सा, वायु चिकित्सा, सौर चिकित्सा, मानस चिकित्सा एवं हवन द्वारा चिकित्सा का समावेश है सामवेद : चार वेदों में सामवेद का नाम तीसरे क्रम में आता है। पर ऋग्वेद के एक मन्त्र में ऋग्वेद से भी पहले सामवेद का नाम आने से कुछ विद्वान वेदों को एक के बाद एक रचना न मानकर प्रत्येक का स्वतंत्र रचना मानते हैं। सामवेद में गेय छंदों की अधिकता है जिनका गान यज्ञों के समय होता था। 1824 मन्त्रों कें इस वेद में 75 मन्त्रों को छोड़कर शेष सब मन्त्र ऋग्वेद से ही संकलित हैं। इस वेद को संगीत शास्त्र का मूल माना जाता है। इसमें सविता, अग्नि और इन्द्र देवताओं का प्राधान्य है। इसमें यज्ञ में गाने के लिये संगीतमय मन्त्र हैं, यह वेद मुख्यतः गन्धर्व लोगो के लिये होता है । इसमें मुख्य 3 शाखायें हैं, 75 ऋचायें हैं और विशेषकर संगीतशास्त्र का समावेश किया गया है । यजुर्वेद : इसमें यज्ञ की असल प्रक्रिया के लिये गद्य मन्त्र हैं, यह वेद मुख्यतः क्षत्रियो के लिये होता है । यजुर्वेद के दो भाग हैं - कृष्ण : वैशम्पायन ऋषि का सम्बन्ध कृष्ण से है । कृष्ण की चार शाखायें है। शुक्ल : याज्ञवल्क्य ऋषि का सम्बन्ध शुक्ल से है । शुक्ल की दो शाखायें हैं । इसमें 40 अध्याय हैं । यजुर्वेद के एक मन्त्र में ‘ब्रीहिधान्यों’ का वर्णन प्राप्त होता है । इसके अलावा, दिव्य वैद्य एवं कृषि विज्ञान का भी विषय समाहित है । अथर्ववेद : इसमें जादू, चमत्कार, आरोग्य, यज्ञ के लिये मन्त्र हैं, यह वेद मुख्यतः व्यापारियों के लिये होता है । इसमें 20 काण्ड हैं । अथर्ववेद में आठ खण्ड आते हैं जिनमें भेषज वेद एवं धातु वेद ये दो नाम स्पष्ट प्राप्त हैं। [संपादन]टीका टिप्पणी और संदर्भ ↑ अर्थात इष्ट (इच्छित) फल की प्राप्ति के लिये और अनिष्ट वस्तु के त्याग के लिये अलौकिक उपाय (मानव-बुद्धि को अगम्य उपाय) जो ज्ञानपूर्ण ग्रन्थ सिखलाता है, समझाता है, उसको वेद कहते हैं। ↑ अर्थात् जिसकी कृपा से अधिकारी मनुष्य (द्विज) सद्विद्या प्राप्त करते हैं, जिससे वे विद्वान हो सकते हैं, जिसके कारण वे सद्विद्या के विषय में विचार करने के लिये समर्थ हो जाते हैं, उसे वेद कहते हैं। ↑ अर्थात पुरुषार्थचतुष्टय (धर्म, अर्थ, काम औ मोक्ष)- विषयक सम्यक-ज्ञान होने के लिये साधन भूत ग्रन्थ विशेष को वेद कहते हैं। ↑ अर्थात् जिस (नरपुंग्डव) को आत्मसाक्षात्कार किंवा आत्मप्रत्यभिज्ञा हो गया, उसको ही वेद का वास्तविक ज्ञान होता है। ↑ (1) ऋग्वेद, (2) यजुर्वेद, (3) सामवेद और (4) अथर्ववेद। ↑ अर्थात वेदों को ही श्रुति कहते हैं। ↑ अर्थात सृष्टि के प्रारम्भ से लेकर आज तक जिसकी सहायता से बड़े-बड़े ऋषि-मुनियों को सत्यविद्या ज्ञात हुई, उसे 'श्रुति' कहते हैं। 'श्रु' का अर्थ है 'सुनना', अत: 'श्रुति' माने हुआ 'सुना हुआ ज्ञान।' ↑ ऋग्वेद (1।164।45) ↑ बृहदारण्यकोपनिषद (2।4।10) ↑ महाभारत, शान्तिपर्व (232। 24) ↑ ऋग्वेद (1।164।45) ↑ श्रीमद भगवद्गीता (7।7) ↑ श्रीमद्भागवत (6।1।40) ↑ श्रीमद्भागवत (10।4।41) ↑ मनुस्मृति (2।5) ↑ याज्ञवल्क्यस्मृति (1।7) ↑ अर्थात जब तक देह में जीव है तब तक सुख पूर्वक जीयें, किसी से ऋण ले करके भी घी पीयें; क्योंकि एक बार देह (शरीर) मृत्यु के बाद जब भस्मीभूत हुआ, तब फिर उसका पुनरागमन कहाँ? अत: 'खाओ, पीओ और मौज करो'- यही है 'नास्तिक-दर्शन' या 'अवैदिक-दर्शन' का संदेश। इसको लोकायत-दर्शन, बार्हस्पत्य-दर्शन तथा चार्वाक-दर्शन भी कहते हैं। साभार: डा. श्रीयुगलकिशोरजी मिश्र [संपादन]संबंधित लेख [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें वेद वेद · वेद का स्वरूप · वैदिक वाङ्मय का शास्त्रीय स्वरूप · वेदों का रचना काल · ॠग्वेद · यजुर्वेद · सामवेद · अथर्ववेद  [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें श्रुतियां  उपनिषद ॠग्वेदीय उपनिषद ऐतरेय उपनिषद · आत्मबोध उपनिषद · कौषीतकि उपनिषद · निर्वाण उपनिषद · नादबिन्दुपनिषद ·सौभाग्यलक्ष्मी उपनिषद · अक्षमालिक उपनिषद · भवऋचा उपनिषद · मुदगल उपनिषद · त्रिपुरा उपनिषद · बहवृचोपनिषद · मृदगलोपनिषद · राधोपनिषद यजुर्वेदीय उपनिषद शुक्ल यजुर्वेदीय अध्यात्मोपनिषद · आद्यैतारक उपनिषद · भिक्षुकोपनिषद · बृहदारण्यकोपनिषद ·ईशावास्योपनिषद · हंसोपनिषद · जाबालोपनिषद · मंडल ब्राह्मण उपनिषद ·मन्त्रिकोपनिषद · मुक्तिका उपनिषद · निरालम्बोपनिषद · पैंगलोपनिषद ·परमहंसोपनिषद · सत्यायनी उपनिषद · सुबालोपनिषद · तारासार उपनिषद ·त्रिशिखिब्राह्मणोपनिषद · तुरीयातीतोपनिषद · अद्वयतारकोपनिषद ·याज्ञवल्क्योपनिषद · शाट्यायनीयोपनिषद · शिवसंकल्पोपनिषद कृष्ण यजुर्वेदीय अक्षि उपनिषद · अमृतबिन्दु उपनिषद · अमृतनादोपनिषद · अवधूत उपनिषद · ब्रह्म उपनिषद · ब्रह्मविद्या उपनिषद · दक्षिणामूर्ति उपनिषद · ध्यानबिन्दु उपनिषद ·एकाक्षर उपनिषद · गर्भ उपनिषद · कैवल्योपनिषद · कालाग्निरूद्रोपनिषद · कर उपनिषद · कठोपनिषद · कठरूद्रोपनिषद · क्षुरिकोपनिषद · नारायणो · पंचब्रह्म ·प्राणाग्निहोत्र · रुद्रहृदय · सरस्वतीरहस्य · सर्वासार उपनिषद · शारीरिकोपनिषद ·स्कन्द उपनिषद · शुकरहस्योपनिषद · श्वेताश्वतरोपनिषद · तैत्तिरीयोपनिषद ·तेजोबिन्दु उपनिषद · वराहोपनिषद · योगकुण्डलिनी उपनिषद · योगशिखा उपनिषद· योगतत्त्व उपनिषद · कलिसन्तरणोपनिषद · चाक्षुषोपनिषद सामवेदीय उपनिषद आरूणकोपनिषद · दर्शनोपनिषद · जाबालदर्शनोपनिषद · जाबालि उपनिषद · केनोपनिषद ·महात्संन्यासोपनिषद · मैत्रेयीउपनिषद · मैत्रायणी उपनिषद · अव्यक्तोपनिषद · छान्दोग्य उपनिषद· रूद्राक्षजाबालोपनिषद · सावित्र्युपनिषद · संन्यासोपनिषद · वज्रसूचिकोपनिषद · वासुदेवोपनिषद ·चूड़ामणि उपनिषद · कुण्डिकोपनिषद · जाबाल्युपनिषद · महोपनिषद · मैत्रेय्युग्पनिषद ·योगचूडाण्युपनिषद अथर्ववेदीय उपनिषद अन्नपूर्णा उपनिषद · अथर्वशिर उपनिषद · अथर्वशिखा उपनिषद · आत्मोपनिरूषद · भावनोपनिषद· भस्मोपनिषद · बृहज्जाबालोपनिषद · देवी उपनिषद · दत्तात्रेय उपनिषद · गणपति उपनिषद ·गरुडोपनिषद · गोपालपूर्वतापनीयोपनिषद · ह्यग्रीव उपनिषद · कृष्ण उपनिषद · महानारायण उपनिषद · माण्डूक्योपनिषद · महावाक्योपनिषद · मुण्डकोपनिषद · नारदपरिव्राजकोपनिषद ·नृसिंहोत्तरतापनीयोपनिषद · परब्रह्मोपनिषद · प्रश्नोपनिषद · परमहंस परिव्राजक उपनिषद · पशुपत उपनिषद · श्रीरामपूर्वतापनीयोपनिषद · शाण्डिल्योपनिषद · शरभ उपनिषद · सूर्योपनिषद · सीता उपनिषद · राम-रहस्य उपनिषद · त्रिपुरातापिन्युपनिषद ब्राह्मण ग्रन्थ ॠग्वेदीय ब्राह्मण ग्रन्थ ऐतरेय ब्राह्मण · कौषीतकि ब्राह्मण · शांखायन ब्राह्मण यजुर्वेदीय ब्राह्मण ग्रन्थ शुक्ल यजुर्वेदीय शतपथब्राह्मण(काण्वब्राह्मण) · शतपथ (माध्यन्दिन) ब्राह्मण कृष्ण यजुर्वेदीय तैत्तिरीय ब्राह्मण · मध्यवर्ती ब्राह्मण सामवेदीय ब्राह्मण ग्रन्थ ताण्ड्य ब्राह्मण · षडविंश ब्राह्मण · सामविधान ब्राह्मण · आर्षेय ब्राह्मण · मन्त्र ब्राह्मण · देवताध्यानम् ब्राह्मण · वंश ब्राह्मण · संहितोपनिषद ब्राह्मण · जैमिनीय ब्राह्मण · जैमिनीयार्षेय ब्राह्मण · जैमिनीय उपनिषद ब्राह्मण अथर्ववेदीय ब्राह्मण ग्रन्थ गोपथ ब्राह्मण सूत्र-ग्रन्थ ॠग्वेदीय सूत्र-ग्रन्थ आश्वलायन श्रौतसूत्र · शांखायन श्रौतसूत्र · आश्वलायन गृह्यसूत्र · शांखायन गृह्यसूत्र · वासिष्ठ धर्मसूत्र यजुर्वेदीय सूत्र-ग्रन्थ शुक्ल यजुर्वेदीय कात्यायन श्रौतसूत्र · पारस्कर श्रौतसूत्र · विष्णु धर्मसूत्र · पारस्कर गृह्यसूत्र कृष्ण यजुर्वेदीय आपस्तम्ब श्रौतसूत्र · आपस्तम्बगृह्यसूत्र · हिरण्यकेशि श्रौतसूत्र · बौधायन गृह्यसूत्र ·बौधायन श्रौतसूत्र · वैखानस गृह्यसूत्र · भारद्वाज श्रौतसूत्र · हिरण्यकेशीय गृह्यसूत्र ·वैखानस श्रौतसूत्र · मानव धर्म-सूत्र · बाधूल श्रौतसूत्र · काठक धर्मसूत्र · आपस्तम्ब धर्मसूत्र · वराह श्रौतसूत्र · बौधायन धर्मसूत्र · मानव गृह्यसूत्र · वैखानस धर्मसूत्र ·काठक गृह्यसूत्र · हिरण्यकेशीय धर्मसूत्र सामवेदीय सूत्र-ग्रन्थ मसकसूत्र · लाट्यायन सूत्र · खदिर श्रौतसूत्र · जैमिनीय गृह्यसूत्र · गोभिल गृह्यसूत्र · खदिर गृह्यसूत्र ·गौतम धर्मसूत्र · द्राह्यायण गृह्यसूत्र · द्राह्यायण धर्मसूत्र अथर्ववेदीय सूत्र-ग्रन्थ वैतान श्रौतसूत्र · कौशिक गृह्यसूत्र · वराह गृह्यसूत्र · वैखानस गृह्यसूत्र [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें श्रुतियां शाखा शाखा शाकल ॠग्वेदीय शाखा · काण्व शुक्ल यजुर्वेदीय · माध्यन्दिन शुक्ल यजुर्वेदीय · तैत्तिरीय कृष्ण यजुर्वेदीय · मैत्रायणी कृष्ण यजुर्वेदीय · कठ कृष्ण यजुर्वेदीय · कपिष्ठल कृष्ण यजुर्वेदीय · श्वेताश्वतर कृष्ण यजुर्वेदीय · कौथुमी सामवेदीय शाखा · जैमिनीय सामवेदीय शाखा · राणायनीय सामवेदीय शाखा · पैप्पलाद अथर्ववेदीय शाखा · शौनकीय अथर्ववेदीय शाखा मन्त्र-संहिता ॠग्वेद मन्त्र-संहिता · शुक्ल यजुर्वेद मन्त्र- संहिता · सामवेद मन्त्र-संहिता · अथर्ववेद मन्त्र-संहिता आरण्यक ऐतरेय ॠग्वेदीय आरण्यक · शांखायन ॠग्वेदीय आरण्यक · कौषीतकि ॠग्वेदीय आरण्यक · बृहद शुक्ल यजुर्वेदीय आरण्यक · तैत्तिरीय कृष्ण यजुर्वेदीय आरण्यक · कठ कृष्ण यजुर्वेदीय आरण्यक ·मैत्रायणीय कृष्ण यजुर्वेदीय आरण्यक · तलवकार सामवेदीय आरण्यक प्रातिसाख्य एवं अनुक्रमणिका ॠग्वेदीय प्रातिसाख्य शांखायन प्रातिशाख्य · बृहद प्रातिशाख्य · आर्षानुक्रमणिका · आश्वलायन प्रातिशाख्य ·छन्दोनुक्रमणिका · ऋग्प्रातिशाख्य · देवतानुक्रमणिका · सर्वानुक्रमणिका · अनुवाकानुक्रमणिका ·बृहद्वातानुक्रमणिका · ऋग् विज्ञान यजुर्वेदीय प्रातिसाख्य शुक्ल यजुर्वेदीय कात्यायन शुल्वसूत्र · कात्यायनुक्रमणिका · वाजसनेयि प्रातिशाख्य कृष्ण यजुर्वेदीय तैत्तिरीय प्रातिशाख्य सामवेदीय प्रातिसाख्य शौनकीया चतुर्ध्यापिका [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें उपवेद और वेदांग उपवेद अर्थवेद (ॠग्वेद) कामन्दक सूत्र · कौटिल्य अर्थशास्त्र · चाणक्य सूत्र · नीतिवाक्यमृतसूत्र · बृहस्पतेय अर्थाधिकारकम् · शुक्रनीति धनुर्वेद (दोनों यजुर्वेदों के लिए मुक्ति कल्पतरू · वृद्ध शारंगधर· वैशम्पायन नीति-प्रकाशिका · समरांगण सूत्रधार गान्धर्ववेद (सामवेद) दत्तिलम · भरत नाट्यशास्त्र · मल्लिनाथ रत्नाकर · संगीत दर्पण · संगीत रत्नाकर आयुर्वेद (अथर्ववेद) अग्निग्रहसूत्रराज · अश्विनीकुमार संहिता · अष्टांगहृदय · इन्द्रसूत्र · चरक संहिता ·जाबालिसूत्र · दाल्भ्य सूत्र · देवल सूत्र · धन्वन्तरि सूत्र · धातुवेद · ब्रह्मन संहिता · भेल संहिता · मानसूत्र · शब्द कौतूहल · सुश्रुत संहिता · सूप सूत्र · सौवारि सूत्र वेदांग कल्प गृह्यसूत्र (रीति-रिवाजों, प्रथाओं हेतु) · धर्मसूत्र (शासकों हेतु) · श्रौतसूत्र (यज्ञ हेतु) शिक्षा गौतमी शिक्षा (सामवेद) · नारदीय शिक्षा· पाणिनीय शिक्षा (ऋग्वेद) · बाह्य शिक्षा (कृष्ण यजुर्वेद) · माण्ड्की शिक्षा (अथर्ववेद) · याज्ञवल्क्य शिक्षा (शुक्ल यजुर्वेद) · लोमशीय शिक्षा व्याकरण कल्प व्याकरण · कामधेनु व्याकरण · पाणिनि व्याकरण · प्रकृति प्रकाश · प्रकृति व्याकरण· मुग्धबोध व्याकरण · शाक्टायन व्याकरण · सारस्वत व्याकरण · हेमचन्द्र व्याकरण निरुक्त्त काश्यप निरुक्त · यास्काचार्य निरुक्त · शाकपूणि निरुक्त छन्द गार्ग्यप्रोक्त उपनिदान सूत्र · छन्द मंजरी · छन्दसूत्र · छन्दोविचित छन्द सूत्र ·छन्दोऽनुक्रमणी · छलापुध वृत्ति · जयदेव छन्द · जानाश्रमां छन्दोविचित · वृत्तरत्नाकर ·वेंकटमाधव छन्दोऽनुक्रमणी · श्रुतवेक ज्योतिष आर्यभट्टीय ज्योतिष · नारदीय ज्योतिष· पराशर ज्योतिष · ब्रह्मगुप्त ज्योतिष ·भास्कराचार्य ज्योतिष · वराहमिहिर ज्योतिष · वासिष्ठ ज्योतिष · वेदांग ज्योतिष [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें स्मृति स्मृतिग्रन्थ अंगिरसस्मृति · आपस्तम्बस्मृति· ऐतरेयस्मृति · कात्यायनस्मृति · दक्षस्मृति · पाराशरस्मृति ·प्रजापतिस्मृति · बृहस्पतिस्मृति · मनुस्मृति · मार्कण्डेयस्मृति · यमस्मृति · याज्ञवल्क्यस्मृति ·लिखितस्मृति · वसिष्ठस्मृति · विष्णुस्मृति · व्यासस्मृति · शंखस्मृति · शातातपस्मृति ·सामवर्तस्मृति · हारीतिस्मृति पुराण अग्नि · कूर्म· गरुड़ · नारद · पद्म · ब्रह्म · ब्रह्मवैवर्तपुराण · ब्रह्मांड · भविष्य · भागवत · मत्स्य ·मार्कण्डेय · लिंग · वराह · वामन · विष्णु · शिवपुराण (वायुपुराण) · स्कन्द महाकाव्य रामायण (वाल्मीकि) - योगवासिष्ठ · महाभारत (व्यास) - भगवद्गीता दर्शन न्याय दर्शन · मीमांसा (पूर्व) · योग · वेदान्त (उत्तर मीमांसा) · वैशेषिक · सांख्य निबन्ध जीमूतवाहन कृत : दयाभाग · कालविवेक · व्यवहार मातृका · अनिरुद्ध कृत : पितृदायिता ·हारलता · बल्लालसेन कृत :आचारसागर · प्रतिष्ठासागर · अद्भुतसागर · श्रीधर उपाध्याय कृत :कालमाधव · दत्तकमीमांसा · पराशरमाधव · गोत्र-प्रवर निर्णय · मुहूर्तमाधव · स्मृतिसंग्रह ·व्रात्यस्तोम-पद्धति · नन्दपण्डित कृत :श्राद्ध-कल्पलता · शुद्धि-चन्द्रिका · तत्त्वमुक्तावली · दत्तक मीमांसा · · नारायणभटट कृत : त्रिस्थली-सेतु · अन्त्येष्टि-पद्धति · प्रयोग रत्नाकर · कमलाकर भट्ट कृत: निर्णयसिन्धु · शूद्रकमलाकर · दानकमलाकर · पूर्तकमलाकर · वेदरत्न · प्रायश्चित्तरत्न ·विवाद ताण्डव · काशीनाथ उपाध्याय कृत : धर्मसिन्धु · निर्णयामृत · पुरुषार्थ-चिन्तामणि ·शूलपाणि कृत : स्मृति-विवेक (अपूर्ण) · रघुनन्दन कृत : स्मृति-तत्त्व · चण्डेश्वर कृत : स्मृति-रत्नाकर · वाचस्पति मिश्र : विवाद-चिन्तामणि · देवण भटट कृत : स्मृति-चन्द्रिका · हेमाद्रि कृत : चतुर्वर्ग-चिन्तामणि · नीलकण्डभटट कृत : भगवन्त भास्कर · मित्रमिश्र कृत: वीर-मित्रोदय · लक्ष्मीधर कृत : कृत्य-कल्पतरु · जगन्नाथ तर्कपंचानन कृत : विवादार्णव आगम वैष्णवागम अहिर्बुध्न्य-संहिता · ईश्वर-संहिता · कपिलाजंलि-संहिता · जयाख्य-संहिता ·पद्मतंत्र-संहिता · पाराशर-संहिता · बृहद्ब्रह्म-संहिता · भरद्वाज-संहिता · लक्ष्मी-संहिता · विष्णुतिलक-संहिता · विष्णु-संहिता · श्रीप्रश्न-संहिता · सात्त्वत-संहिता शैवागम तत्त्वत्रय · तत्त्वप्रकाशिका · तत्त्वसंग्रह · तात्पर्य संग्रह · नरेश्वर परीक्षा · नादकारिका ·परमोक्ष-निराशकारिका · पाशुपत सूत्र · भोगकारिका · मोक्षकारिका · रत्नत्रय ·श्रुतिसूक्तिमाला · सूत-संहिता शाक्तागम वामागम अद्वैतभावोपनिषद · अरुणोपनिषद · कालिकोपनिषद ·कौलोपनिषद · तारोपनिषद · त्रिपुरोपनिषद · ब्रहिचोपनिषद ·भावनोपनिषद मिश्रमार्ग कलानिधि · कुलार्णव · कुलेश्वरी · चन्द्रक · ज्योत्स्रावती ·दुर्वासस · बार्हस्पत्य · भुवनेश्वरी समयाचार वसिष्ठसंहिता · शुक्रसंहिता · सनकसंहिता ·सनत्कुमारसंहिता · सनन्दनसंहिता तान्त्रिक साधना कालीविलास · कुलार्णव · कूल-चूड़ामणि · ज्ञानार्णव ·तन्त्रराज · त्रिपुरा-रहस्य · दक्षिणामूर्ति-संहिता · नामकेश्वर ·प्रपंचसार · मन्त्र-महार्णव · महानिर्वाण · रुद्रयामल ·शक्तिसंगम-तन्त्र · शारदा-तिलक श्रेणियाँ: वैदिक साहित्य | साहित्य कोश | श्रुति ग्रन्थ इस पन्ने के बारे में आपकी राय क्या है? कृपया नीचे दिए विकल्पों से चुनकर पन्ने की समीक्षा करें आपके कुछ पल देने से हमें भारतकोश को अधिक उपयोगी बनाने में सहायता मिलेगी। धन्यवाद ! विश्वसनीयता:  पूर्णता:  निष्पक्षता:  प्रस्तुति: Posted by Anami Sharan Babal at 3:57 AM  Email This BlogThis! Share to Twitter Share to Facebook Share to Pinterest  No comments: Post a Comment  Newer Post Older Post Home Subscribe to: Post Comments (Atom) SEARCH THIS BLOG  Search BBC WEB/  ABOUT ME  Anami Sharan Babal  View my complete profile BLOG ARCHIVE ► 2016 (11) ► 2015 (103) ► 2014 (98) ► 2013 (21) ► 2012 (75) ► 2011 (345) ▼ 2010 (475) ▼ December (354) media anami books =: JOURNALISM Sant Mat / Radhasoami Cosmology tasha se pahle khel khatam राहुल गांधी = गायब हो रहा है राहुल गांधी का जादू... बाबा स्वामी रामदेव राजस्‍थान बना 'रिश्‍वतस्‍थान', आम जन परेशान! Wedne... विदर्भ के रास्‍ते पर छत्‍तीसगढ़ के किसान! अम्बेडकरनगर= ऐतिहासिक ‘अठखम्भा’ विलुप्त होने के ... उत्‍तराखंड : पहाड़ और मैदान में बोलियों की लड़ाई फतेहपुर शहर लागा मीडिया में दाग.. लागा मीडिया में दाग..! media more=मीडिया के भ्रष्‍ट लोगों ने खबरों का जाय... Comments coments http://pahalu.blogspot.com pahalu.blogspot.com लखनऊ विवि में पढ़ेगी देश की सबसे छोटी छात्रा अब भी हज़ारों किसान कर रहे हैं आत्महत्या तस्वीरों में: 2010 में भारत की प्रमुख घटनाएँ तस्वी... 16 वर्ष लंबे केला युद्ध का अंत बेदखल की डायरी आंकड़ों में उलझी भूख की बेबशी ‘विकीलीक्स’ ने खोजी पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया... लुप्त होती कठपुतली कला कलम की ताकत के आगे महाशक्ति बेबस प्रेस की आजादी पर अमेरिका का दोहरा रवैया नये साल के लिए एक जनवरी ही क्यों ! आंकड़ों में उलझी हुई गरीबी लोकसभा चुनावों के बारे में तथ्य भारतीय मीडिया की सच्ची पड़ताल विवाह की याद संजोये रखने का प्रयास अमीर की नैतिकता और गरीब की अनैतिकता http://dpkraj.blogspot.com/ भक्ति के नाम मनोरंजन करना सार्थक नहीं dayalbagh-The Story of Creation-radhaswami CHIEF PATRON Prof. P. S. Satsangi Chairman, Adviso... जलसमाधि ले सकते हैं टिहरी के आसपास के गांव मीडिया की चर्चित हस्तियों पर सबकी निगाहें मीडिया की आचार संहिता बनाएगा पत्रकारिता विश्वविद्य... माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्या... पत्रकारिता विश्वविद्यालय का भ्रमण भोपाल 14 अक्टूबर... मीडिया की आचार संहिता बनाएगा पत्रकारिता विश्वविद्य... पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस ... पत्रकार संजय द्विवेदी को वाड्.मय पुरस्कार अखबारों में अभी अच्छा काम करने की गुंजाइश: रोशन मीडिया की आचार संहिता बनाएगा पत्रकारिता विश्वविद्य... पारदर्शी हो मीडिया ताकि नई पौध को अवसर मिले मैं सच कहूँ अगर तो तरफदार मत कहो पत्रकारिता: अन्धेरे समय में उजाले की उम्मीद संचार माध्यमों का संयम वेब मीडिया का वेब मीडिया का वेब मीडिया का वेब पत्रकारिता : पहचान की जरूरत नहीं तरुणाई की ओर अग्रसर वेब पत्रकारिता हिंदी-संस्कृत-अंग्रेज़ी स्रोत -पहला भाग हिंदी-संस्कृत-अंग्रेज़ी स्रोत -पहला भाग se पत्रकार अब प्रचार भी कर रहा है प्रयाग भालुका तीर्थ जहाँ श्रीकृष्ण ने त्यागी थी देह भाव के भूखे होते हैं भगवान अन्तर्मुखी होने से ही जागती है चेतना वेद वि= भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता उसकी द्या S... जल-दान== जल-दान की लोक जीवन में परंपरा http://www.hindimilap.com/articles/184/1/aaa-aaaa-... http://www.somthakur.com/ http://www.arindamchaudhuri.com/ http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A... वेद वेद= पर्यावरण प्रोत्साहन वेद मंत्रों द्वारा http://agoodplace4all.com/?m=201011 http://veda-vidya.com/nivedan.php http://veda-vidya.com/nivedan.php श्रीरामचरितमानस विकिपीडिया चौपाल पर आपका स्वागत है वेद वेद : दुनिया की सबसे पुरानी किताबें जासूस==एक क्रांतिकारी का बयान, मैं जासूस नहीं ये गुण एक होने चाहिए अच्छे पत्रकार में tathagat avtar tulsi आलू, पृथ्वी, स्वच्छता, और मेंढक http://www.parikalpnaa.com/2009/12/2009-20.html कंप्यूटर की स्पीड ऐसे बढ़ाएं http://zameerzameer1979.blogspot.com/ http://www.birdboard.com/forum/f7/addition-my-othe... http://hi-in.facebook.com/permalink.php?story_fbid... |-- Index > Books > Library Books English > Satyag... http://www.outlookindia.com/article.aspx?230520 http://www.outlookindia.com/article.aspx?230520 http://wn.com/Shiv_Dayal_Singh radhaswami://wn.com/Shiv_Dayal_Singh http://wn.com... सूरत योग Shabd सूरत योग radhaswami dayalbagh Soamiji Maharaj==Swami Shiv Dayal Singh=radhaswami... Book on Sun temples from Parijat released ranjan ... RANJAN KUMAR SINGH - IND - Aurangabad(AURANGABAD) rashmi singh d/o shankardayalsingh shankardayalsingh =Book on Sun Temples released aurangabad 06186292270,292272,292273,292274 Ancie... ► November (121) INHE BHI DEKHE http://ashishmanik.blogspot.com Kyunki main jhooth nahi bolti Shuruwat Powered by Blogger. 

No comments:

Post a Comment