Thursday 16 February 2017

रोचक जानकारी

 Home ▼

गुरुवार, 28 जनवरी 2016

जन्म से ही मौजूद ऐसे निशान बनाते हैं स्त्री को सौभाग्यशाली

जन्म से ही मौजूद ऐसे निशान बनाते हैं स्त्री को सौभाग्यशाली

सौभाग्यशाली स्त्री

स्त्री को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। भारतीय समाज में उसे देवी का दर्जा देकर आदि शक्ति का स्वरूप माना जाता है। प्रकृति ने भी उसे ऐसी नेमत से नवाजा है की उसके बिना संसार की सरंचना ही अधूरी है। जब भी किसी घर में बेटी का जन्म होता है तो यही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है। इसके अलावा विवाह के बाद जब वह ससुराल आती है तो वहां भी उसके पहले कदम को लक्ष्मी का आगमन ही माना जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र

स्त्री अपने साथ घर में सौभाग्य लेकर आती है। यूं तो हर बेटी या हर स्त्री, अपने ससुराल और अपने माता-पिता के लिए लकी ही होती है लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताओं का भी उललेख किया गया है। आप भी जानें महिलाओं की वो ख़ासियतें जो उन्हें अपने प्रेमी, पति और पूरे परिवार के लिए लकी बनाती हैं…….

पैरों के तलवे

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, ऐसी महिलाएं बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने परिवार की हर संभव सहायता करती हैं और सभी को खुशहाल रखती है।

नाभि

अगर किसी महिला की नाभि के आसपास या ठीक नीचे मस्सा या तिल होता है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी साबित होती हैं। यहा उसके सुखी और सम्पन्न जीवन का भी संकेत होता है।

पैर का अंगूठा

जिस महिला के पैर का अंगूठा ज्यादा लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है।

ईश्वर की कृपा

जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं उनकी क़िस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। उन्हें जीवन में बहुत ही कम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तलवों पर शंख

महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला क़िस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं।

नाक के पास मस्सा

महिला की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा होना स्वयं ये बताता है कि किस्मत उस पर कितनी मेहरबान है।

गहरी नाभि

ऐसी स्त्रियां जिनकी नाभि गहरी तो होती है लेकिन अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती, वे अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ सुख ही भोगती हैं।

कोमल जीभ

लाल और कोमल जीभ वाली स्त्रियाँ जीवन में खुद भी सुख भोगती हैं और अपने परिवार को भी सिर्फ सुख ही देती हैं।

हिरणी जैसी आँखें

हिरणी की तरह आँखों वाली स्त्रियों के जीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आँखों के सफेद भाग के अंत में लाल रंग दिखाई देता है वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी होती हैं।

गुलाबी पांव

ऐसी महिलाएं जिनके पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं, अपने पति या प्रेमी को बेहद खुश रखती हैं, शारीरिक सम्बन्धों में उनकी रुचि कुछ इस कदर होती है कि उनका साथी उनसे हमेशा नजदीकी बनाए रखता है।

समान लंबाई की अंगुलियां

जिस महिला के पांव की हर अंगुली समान लंबाई की होती है वह महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही हासिल करती है और अपने परिवार को भी हमेशा खुशहाल रखती है।

शरीर पर तिल

जिस महिला की देह के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वे महिलाएं अपने परिवार के लिए लकी साबित होती है।

माथे पर तिल

जिस महिला के माथे के बीचोबीच तिल होता है उसका विवाह अत्याधिक धनी और सम्पन्न व्यक्ति से होता है।

धूल उड़ना

महिला जब चलती है, अगर उसके कदमों से लगातार धूल उड़ती है तो ऐसी महिला अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण बनती है।

बाएं गाल पर तिल

जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है वह महिला खाने की बहुत शौकीन होती है और हर तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाती है। वह बहुत अच्छी कुक भी होती है जिसकी वजह से उसका परिवार उससे खुश रहता है।

चमकते नाखून

गुलाबी रंग के चमकते नाखून वाली लड़कियां अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र वाली होती हैं।

दुर्भाग्यशाली

जिस महिला के पांव की मध्यमा अंगुली अपेक्षाकृत बढ़ी होती है वह बहुत दुर्भाग्यशाली होती हैं, ऐसी महिला से विवाह करने से पहले बहुत बार सोचना चाहिए।

गोल एड़ी

जिस महिला के पांव की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है वह आजीवन सूख-सुविधाओं का आनंद उठाती है और उसका परिवार भी प्रसन्न रहता है।

दांत

लंबे दांतों वाली महिलाओं को कभी भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता

अंगुलियों का जुड़ना

जिस महिला के पैरों की अंगुलियां एक दूसरे से जुड़ी रहती हैं, ऐसी महिलाएं धनी और कोमल स्वभाव की होती हैं।

अरेंज्ड मैरेज़

अगर आप अरेंज्ड मैरेज़ करने का खयाल कर रहे हैं तो अब जब अगली बार आप कोई लड़की देखने जाएँ तो उपरोक्त बातों पर भी ध्यान दे ही दीजिएगा। क्या पता आपकी होने वाली पत्नी आपके लिए भी लकी साबित हो जाए

Naresh Kumar at 5:28:00 pm

साझा करें

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ

वेब वर्शन देखें

Contributors

Dinesh BagoriaNaresh Kumar

Blogger द्वारा संचालित.

No comments:

Post a Comment