Thursday 16 February 2017

Motivational Story in Hindi | Hindi Quotes | Prerak Prasang |

समुद्र शास्त्र- ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

 ag

1 year ago

Lucky Sign of Girl According to Jyotish : भारतीय ज्योतिष शास्त्रों की शाखा समुद्र विज्ञान में शरीर पर मौजूद चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण किया जाता है, शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं। समुद्र शास्त्र में सुकन्या यानी सुंदर गुणों वाली कन्या के लक्षणों के बारे में भी बताया गया है। ऐसी कन्या बड़ी भाग्यशाली होती है। इनके भाग्य से पत‌ि और पर‌िवार खुशहाल और धनवान बना रहता है। ऐसी कन्या की पहचान इस तरह से कर सकते हैं।

1. ज‌‌िन स्‍त्र‌ियों की आंखें ह‌िरणी के समान और सफेद भाग के अंत में लाल‌िमा ल‌िए होती है वह बड़ी भाग्‍यशाली और सुख भोग पाने वाली होती है।

2. ज‌िनकी जीभ लाल और कोमल हो वह खुद तो सुख भोगती ही है इनके पर‌िवार वाले भी सुख भोगने वाले होते हैं।

3. ज‌िन स्‍त्री की नाभ‌ि गहरी और अंदर से उठी हुई नहीं होती है वह वह सुख भोग को पाने वाली होती है।

4. नाक के अग्रभाग यानी आगे त‌िल का न‌िशान धन संपन्न जीवन की न‌िशानी समझी जाती है।

5. पैरों में कमल, चक्र और शंख का च‌िन्ह बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। यह स्वयं या इनका पत‌ि उच्चाध‌िकारी, बड़ा व्यापारी या बड़ा राजनेता होता है।

6. ज‌िनकी एड़ी में सर्पाकार होता है वह क‌िस्मत की धनी होती है। इन पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

7. स्‍त्री के पैरों में त्र‌िकोण का च‌िन्ह उनकी चतुराई का सूचक होता है। यह अपनी बुद्ध‌ि और समझदारी से पर‌िवार को खुशहाल बनाती है।

8. नाभ‌ि के नीचे त‌िल या मस्सा होना भी स्‍त्री के भाग्‍यशाली और सुखी जीवन का संकेत माना जाता है।

9. समुद्रशास्‍त्र के अुनसार ज‌िस स्‍त्री के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल, मांसल और लाल‌िमा ल‌‌िए होता है वह बड़ी भाग्‍यशाली होती है। लेक‌िन पैर का अंगूठा अध‌िक लंबा हो तो जीवन में बारबर कष्ट का सामना करना होता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

सामुद्रिक शास्त्र- फेस का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातेंसमुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचरसामुद्रिक शास्त्र और तिलसमुद्र शास्त्र – बोलने का तरीका और खर्राटे भी बताता है आपका स्वभावशकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन10 सिद्ध टोटके, जो दिलाए सभी संकटों से मुक्ति

Related posts:

समुद्र शास्त्र- जानिए कान, गर्दन और बाल से इंसान का नेचरसमुद्र शास्त्र- आँखों और आईब्रो से जानिए स्वभाव (Human Nature According to Eyes and Eyebrows)समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचरसमुद्र शास्त्र – बोलने का तरीका, खर्राटे और हंसी भी बताती है आपका स्वभावसमुद्र शास्त्र- पैर के तलवों से जानिए इंसान का स्वाभाव

Categories: Jyotish

Tags: Samudra Shastra

Leave a Comment

Motivational Story in Hindi | Hindi Quotes | Prerak Prasang |

Powered by WordPress

Back to top

No comments:

Post a Comment